शामली, अप्रैल 24 -- थानाभवन। थानाभवन स्थित प्राचीन मंदिर माता वाला बाग में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ मूर्ति स्थापना समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और धार्मिक वातावरण में जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर स्थित माता वाला बाग मंदिर में श्री राम माता मंदिर प्रबंधन समिति के तत्वाधान में विभिन्न मूर्तियांसुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।समारोह में मुख्य आचार्य पं. अरविंद शर्मा एवं पं. कमल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। आयोजन समिति...