शामली, अप्रैल 19 -- चौसाना। चौसाना बाइपास के थानाभवन मार्ग पर देररात्रि 22 टायरा ट्रक खराब होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। बताया गया है कि मल्टी-एक्सल ट्रक को बिडौली से होते हुए पंजाब जाना था। लेकिन तिराहे पर मोडते समय खराबी आ गई। जिसके बाद लम्बा जाम हो गया। जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के जिले छोटे बडे वाहनो को अलग अलग मार्गो से रास्ता दिलाकर मार्ग खुलवाया गया। शनिवार की रात्रि मे एक मल्टी-एक्सल ट्रक सहारनपुर से पंजाब जाना था। जो चौसाना मे पहुंचने पर बाईपास मार्ग के गंगारामपुर तिराहे पर खराब हो गया। ट्रक के लम्बे चोडे होने के कारण वाहन को सडक से हटाया नही जा सका। सडक मार्ग का एक रास्ता खुला था लेकिन दूसरी ओर से भी वाहनो के आने के कारण लम्बा जाम हो गया । बताया गया है कि जाम करीब डेढ क...