शामली, मई 12 -- थानाभवन। नगर पंचायत थाना भवन द्वारा सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में पार्किंग ठेका नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। नीलामी की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्षा मुशयदा ने की, जबकि संचालन अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा द्वारा किया गया। नीलामी में भाग लेने से पूर्व बोलीदाताओं सनी जिंदल, आसिफ राव, सोनू, रामवीर एवं अनीश आदि ने 50-50 हजार रुपये की सिक्योरिटी नगर पंचायत में जमा कराई। अधिशासी अधिकारी ने नीलामी से पहले पार्किंग में वाहनों से लिए जाने वाले शुल्क एवं पूरे नियमों की विस्तृत जानकारी बोलीदाताओं को बताया कि ठेका 15 मई 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। जिस बोलीदाता के नाम ठेका छोड़ा जाएगा उसे कुल ठेका राशि का 50 प्रतिशत तुरंत, जबकि शेष राशि तीन दिन के भीतर जमा करनी होगी। ठेका किसी अन्य व्यक्ति को बेचने पर ठेका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.