शामली, जनवरी 8 -- थानाभवन में मीठी कुई के जमीन विवाद में नगर पंचायत चेयरपर्सन के पति के खिलाफ ईओ ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करा दिया। चेयरपर्सन के पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि उक्त जमीन पर नगर पंचायत द्वारा कराई जा रही बाउंड्रीवाल को चेयरपर्सन पति व उसके साथियों ने ध्वस्त किया और नगर पंचायत का लगा बोर्ड भी उखाड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। थाना भवन क्षेत्र में 'मीठी कुई' के नाम से प्रसिद्ध कुए की भूमि को लेकर नगर पंचायत व नगर पंचायत अध्यक्षा के पति आमने-सामने आ गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्षा मुशयदा के पति हाजी राव जमशेद इस भूमि को अपनी पुश्तैनी जमीन बता रहे हैं जबकि नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा जमीन के सरकारी होने का दावा कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.