शामली, मार्च 21 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि थानाभवन से चरथावल को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग अब और चौड़ा किया जाएगा। पहले 7 मीटर चौड़े इस मार्ग को अब बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा, जिससे यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी। जानकारी के अनुसार, करीब 7 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी। थाना भवन से यह मार्ग अबादगढ़ ख्यावड़ी आदि से होता हुआ गांव कादरगढ़ तक जाएगा। मार्ग के चौड़ा होने से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होगा और आसपास के गांवों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि सड़क के बेहतर होने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और विकास को भी गति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.