शामली, मार्च 28 -- थानाभवन। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला ग्राम छतेला निवासी कादिर पुत्र गय्यूर का है, जिनकी मोटरसाइकिल एक विवाह समारोह के दौरान चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार वह 25 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे थानाभवन के ग्राम सोहजनी उमरपुर डेरा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बताया गया कि कादिर ने अपनी काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को प्राइमरी स्कूल के पास खड़ा किया और पंडाल में भोजन करने चला गया। करीब 3 बजे वापस लौटने पर उसकी बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ थानाभवन थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है क...