शामली, मार्च 23 -- थाना भवन। थानाभवन नगर के मोहल्ला नबीपूरा में रविवार की देर शाम पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों द्वारा एक घर पर फायरिंग करने से मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना र पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। थाना भवन नगर के मोहल्ला नबीपूरा निवासी ऋषिपाल पुत्र ब्रह्मसिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार की सायंकाल राघव पुत्र शिव कुमार, काका सैनी, बाबा नायक और उनके दो-तीन अज्ञात साथी उनके घर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ऋषिपाल के मुताबिक उनके पुत्र गौरव की आरोपी राघव के बीच 21 मार्च को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.