थानाभवन की मंजीत ने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड,
शामली, अप्रैल 12 -- नगर के मुहल्ला सराय निवासी गौरव कुमार की धर्मपत्नी मंजीत कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर देश, प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंजीत कुमारी ने नेपाल के काठमांडू में 7 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित भारतीय महिला शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भारत और नेपाल की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें भारतीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मंजीत कुमारी इस विजेता टीम की प्रमुख खिलाड़ी रहीं।उनकी इस सफलता पर थाना भवन नगर में खुशी का माहौल है। घर पहुंचने पर मंजीत कुमारी का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.