औरंगाबाद, फरवरी 28 -- गोह प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय थानापुर और राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय प्राणपुर के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण पर नालंदा ले जाया गया। वहां विद्यार्थियों ने धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया और जानकारी प्राप्त की। परिभ्रमण को लेकर छात्रों में उत्साह देखा गया। राजकीय मध्य विद्यालय थानापुर के परिभ्रमण वाहन को बीईओ अशोक कुमार और प्रधानाध्यापक सुरेंद्र मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय प्राणपुर के वाहन को प्रभारी मो. शाहिद आलम और विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव प्रियंका कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया। परिभ्रमण कार्यक्रम का संचालन शारदा सुमन, धनंजय दास, निधि पाल, खुशबू परवीन और रूपा कुमारी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...