गंगापार, अप्रैल 19 -- क्षेत्र के थानापुर गांव में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के विश्राम दिवस के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक वातावरण का आनंद लिया। कथा व्यास आचार्य यशोदा नंदन ने सुदामा चरित्र, भागवत सार एवं परीक्षित मोक्ष जैसे मार्मिक प्रसंगों का सुंदर वर्णन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मानिक चंद्र द्विवेदी व राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, शिव बाबू द्विवेदी, पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रेश नारायण, पिंटू दुबे, डॉ. अनंत मिश्रा, सूर्यकांत त्रिपाठी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.