आरा, जुलाई 15 -- भोजपुर जिले के बिलौटी भरत तिवारी मुठभेड़ कांड में महिला चश्मदीद ने किया दावा बुधवार को न्यायिक आयोग के समक्ष दो महिला चश्मदीद गवाहों ने दर्ज कराया बयान बोली : उसकी आंखों के सामने मारी गयी थीं तीन गोलियां, दो गोली कहां मारी पता नहीं यह भी पढ़ें- 27 दिन बाद भी पुलिसवाले अरेस्ट नहीं हुए, भरत तिवारी के भाई बोले- सम्राट सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट नहींगवाही का विवरण आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में तेजी से गवाही चल रही है। चौथे दिन बुधवार को भी न्यायिक आयोग के समक्ष दो महिला गवाहों का बयान दर्ज कराया गया। इनमें जवईनिया गांव निवासी चंद्रावती देवी और उषा देवी शामिल हैं। दोनों महिला गवाहों ने न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा के समक्ष अपना पक...