थानाध्यक्ष समेत 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ दिया प्रार्थनापत्र
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। राजेपुर के थानाध्यक्ष समेत दस लोगों के खिलाफ न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगायी गयी है। गांव डबरी के रहने वाले शशीकान्त ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा कि वह शाहजहांपुर के जलालाबाद में स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है। उसने एक प्रार्थना पत्र थाना राजेपुर में दिया था। दूसरे दिन थाने से सिपाही मुकेश का फोन आया उसने कहा कि एसओ बुला रहे हैं आ जाओ। इस पर वह आधा अवकाश लेकर गया। थाने पर एसओ, उपनिरीक्षक सहित थाने के 9 पुलिस कर्मियों ने उसके साथ गाली गलौज किया और उसे हवालात में बंद कर दिया तथा उसके पास रखे तीस हजार रुपये, प्रपत्र व बेल्ट अपने पास रख ली। यह भी पढ़ें- थानाध्यक्ष समेत दस पुलिस कर्मियों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.