थानाध्यक्ष समेत अन्य कर्मियों को किया सम्मानित
मऊ, मार्च 31 -- चिरैयाकोट। एकल विद्यालय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में मंगलवार को सेवा समर्पण सम्मान पखवाड़ा दिवस के तहत मंगलवार को थाने में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान संगठन के लोगों ने थानाध्यक्ष समेत थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को अंग वस्त्र, श्रीमद्भागवत गीता और सुंदरकांड की धार्मिक किताबें देकर सम्मानित किया। थानाध्यक्ष सुबाष चंद्र ने कहा कि यह पखवाड़ा केवल पार्टी का अभियान न होकर एक जन आंदोलन बन गया है। जो राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दौरान एकल विद्यालय की बहने सोनल चौबे, धनंजय राजभर, पूजा भारती, श्रीनिवास गुप्ता, नीलम, सत्यनारायण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.