थानाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, पीस कमेटी की बैठक की
औरैया, जून 12 -- कुदरकोट। थाना एरवा कटरा के नवागत थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, व्यापारियों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। उन्होंने कहा कि थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और सभी को निष्पक्ष न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में मौजूद लोगों ने क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.