हापुड़, फरवरी 11 -- धौलाना। आगामी पर्व को लेकर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष अवनीश शर्मा ने उनसे विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में पर्व आने वाले हैं। जिसको लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। लक्ष्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद बना कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करना है। रात को पुलिस की गश्त और सूचना तंत्र को भी मजबूत किया जाएगा। उन्होंने ग्राम प्रधानों से प्रमुख चौराहों और बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आग्रह किया। संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को दें। जिससे समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराया। समस्या सुनकर जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर सल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.