नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- यूपी के उरई में भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता और नागिन डांस कराने के आरोप में घिरे रामपुरा थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह पर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा कार्यकर्ता से नागिन डांस कराने पर तगड़ा ऐक्शन लेते हुए एसपी विनय कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष शिव प्रकाश को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह केपी सरोज को रामपुरा थाने की कमान सौंपी गई है। भाजपा कार्यकर्ता दिनेश मिश्रा ने थानाध्यक्ष पर 20 बोरी सीमेंट मांगने और कमरे में बंद कर डांस कराने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की थी। रामपुरा थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह पर भाजपा कार्यकर्ता दिनेश मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाए थे। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता दिनेश मिश्रा ने रामपुरा थानाध्यक्ष पर अभद्रता करने और नागिन डांस कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। द...