मुंगेर, अप्रैल 2 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। बुधवार को कनरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। घोघसम स्थित एक निजी संस्थान में टेस्ट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उन्होंने मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने टॉप करने वाले बच्चों के अभिभावकों से भी बातचीत की और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। थानाध्यक्ष ने भावुक अपील करते हुए कहा कि जरूरत पड़े तो एक समय का भोजन कम करें, लेकिन बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी न आने दें। उनकी इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...