थानाध्यक्ष नहीं दे रहा सुरक्षा, आईएएस रिंकू राही ने राज्यपाल को पत्र लिखकर लगाई गुहार
नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- यूपी के आईएएस अफसर रिंकू सिंह राही फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, आईएएस अधिकारी व जालौन में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रिंकू सिंह राही ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को पत्र लिखकर अपने जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि उनको थानाध्यक्ष द्वारा सुरक्षा नहीं दी जा रही है। रिंकू राही द्वारा दिए गए पत्र के आधार पर विशेष सचिव राज्यपाल श्रीप्रकाश गुप्ता ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखते हुए उन्हें समुचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाते हुए इसकी जानकारी देने को कहा है। रिंकू राही ने राज्यपाल को भेजे पत्र में कहा है कि उरई के थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह द्वारा उन्हें एवं उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने मुजफ्फरनगर में वर्ष 2009 में घटित किसी घटना से बचाव का जिक्र किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.