जौनपुर, मई 10 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। थानागद्दी बाजार के मुख्य चौराहे पर शनिवार दोपहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। घटना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी कुछ युवकों ने अभद्रता और गाली-गलौज की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर दो पक्षों के युवकों में कहासुनी हुई, जो देखते देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से पत्थर चलने लगे। पथराव शुरू होते ही दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। काफी देर तक बाजार में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के कुछ युवक शराब के नशे में थे। यह भी पढ़ें- कोल्ड ड्रिंक सप्लायर और सहयोगी की पिटाई सूचना मिलने पर थानागद्दी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि कुछ दबंग युवकों ने पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.