दुमका, मार्च 20 -- जामा। जामा प्रखंड अंतर्गत थानपुर पंचायत के गांव थानपुर में शोकपीट एवं नाडेप निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। इस संबंध में जलसहिया ने उपायुक्त, दुमका को आवेदन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व में पंचायत सेवक द्वारा शोकपीट एवं नाडेप निर्माण की जांच की गई थी, जिसमें एक भी शोकपीट और नाडेप का निर्माण नहीं पाया गया था। इसके बाद बिते 18 नवंबर को प्रखंड विकास पदाधिकारी, जामा द्वारा जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट 17 दिसंबर को उपायुक्त, दुमका को सौंप दी गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद 17 मार्च की रात विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से चार शोकपीट का निर्माण करा दिया गया। बताया गया कि चारों शोकपीट एक ही स्थान पर बनाए गए हैं, जहां चापाकल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा तीन ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.