बरेली, जुलाई 30 -- मीरगंज, संवाददाता। पंजाब में रह रहे थानपुर के युवक की मंगलवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रिश्तेदार शव लेकर घर पहुंचे। मां ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा की होगी जांचमृतक का परिचय फतेहगंज पश्चिमी थाने के गांव थानपुर निवासी भानू प्रताप (27) पुत्र पोशाकी लाल पंजाब के कपूरथला जिले के गांव साहनी पिंडी में पत्नी और बच्चों के साथ मजदूरी करते हैं। गांव में उनकी ससुराल के कुछ लोग काम करते हैं। मंगलवार रात्रि में भानूप्रताप की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रिश्तेदारों ने थानपुर में उनकी मां को घटना की सूचना दी। बुधवार की सुबह करीब 11:00 बजे पंजाब से उनका...