थाई राजमाता का शोक संदेश लेकर कुशीनगर पहुंचे 175 थाई नव भिक्षु
कुशीनगर, अगस्त 14 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। दिवंगत थाई राजमाता का शोक संदेश लेकर कुशीनगर पहुंचे 175 सदस्यीय थाई नवभिक्षुओं ने तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन पूजन कर चीवर चढ़ाया और शांति पाठ किया।भारत की दस दिवसीय यात्रा पर आए 175 थाई नागरिकों ने बीते आठ अगस्त को दिवंगत थाई राज माता के शोक में बोध गया में भिक्षु बने और चीवर धारण किया। नौ अगस्त को बनारस, दस अगस्त को श्रावस्ती, 11 अगस्त को लुंबिनी के पश्चात गुरुवार को कुशीनगर पहुंचे नव भिक्षुओं ने मुख्य महा परिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध की निर्वाण मुद्रा की प्रतिमा का दर्शन पूजन किया और थाई राजमाता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इसके पश्चात भिक्षुओं के दल ने माथा कुंवर मंदिर, मुकुट बंधन चैत्य जाकर धम्म पाठ के साथ पूजन किया यह कार्यक्रम थाई मॉनेस्ट्री के प्रमुख भंते डॉ पी सोम पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.