थाई मांगूर पालकों के खिलाफ केस दर्ज करने को लिखा पत्र
गोरखपुर, मई 11 -- गोरखपुर। उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ पाठक की उपस्थिति में मत्स्य विभाग की टीम ने कैंपियरगंज के अलेनाबाद गांव में छापेमारी की थी। इस दौरान पोखरे में से पाई गई 60 किलो प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया था। प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली का अवैध पालन करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए मत्स्य विभाग ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी कैंपियरगंज और कैंपियरगंज थाना पुलिस को पत्र भेज दिया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी गुलरिहा थाना में प्रतिबंधित मछली पालन के मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.