थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित
रुद्रपुर, जून 4 -- सितारगंज, संवाददाता। थाईलैंड में आयोजित ताइक्वांडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि ने देश और उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल, सितारगंज के विद्यार्थियों ने थाईलैंड में आयोजित 12वीं तीरक ताइक्वांडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट में सात पदक जीतकर शानदार सफलता हासिल की। यह प्रतियोगिता 30 मई से थाईलैंड में आयोजित हुई थी। सभी खिलाड़ी गुरुवार सुबह सितारगंज पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के छात्र नवजोत सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं यशमीत सिंह, सहजकीरत सिंह, मनकीरत सिंह, आलमजीत सिंह और दीपांशु कश्यप ने विभिन्न वर्गों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.