थाईलैंड से डिपोर्ट होने पर बनवा लिया दूसरा पासपोर्ट
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। थाईलैंड से डिपोर्ट होकर भारत लौटने के बाद एक यात्री ने अपनी पहचान बदलकर दूसरा भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया। फिर उसी के जरिये दोबारा थाईलैंड पहुंच गया। हालांकि, वहां से भारत लौटते ही आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर इमिग्रेशन जांच में उसका फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। इसके बाद मामले की जांच आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ साहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने दूसरी पहचान के आधार पर पासपोर्ट कैसे हासिल किया और इस प्रक्रिया में किस व्यक्ति या गिरोह की भूमिका थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी राहुल 27 अगस्त को थाईलैंड से दिल्ली पहुंचा था। टर्मिनल-3 पर इमिग्रेशन अधिकारी उसके यात्रा दस्तावेजों की जांच कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.