थाईलैंड से गांजा लाकर छात्रों को बेचने वाले गिरफ्तार
नोएडा, जून 22 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। थाईलैंड से ओजी गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में पढ़ने वाले छात्रों को सप्लाई करने वाले चार आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कानपुर की टीम ने नॉलेज पार्क थाना पुलिस के साथ मिलकर की। टीम ने आरोपियों के पास से करीब तीन किलो गांजा, दो लग्जरी गाड़ियां और चार लाख रुपये बरामद किए। पुलिस के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) कानपुर और नॉलेज पार्क थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ओजी (उच्च गुणवत्ता वाला गांजा) की कथित तौर पर तस्करी और बिक्री करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थ बेचते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी थाईलैंड से गांजा मंगाकर राष्ट्रीय राजधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.