थाईलैंड में सिल्वर मेडल विजेता को ज्ञानप्रकाश सिंह ने किया सम्मानित
जौनपुर, जुलाई 13 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी सौरभ यादव ने थाईलैंड में 27 जून से छह जुलाई तक चली कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। सौरभ यादव को भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने रविवार को अपने गोधना गांव स्थित आवास कैलाशपति पर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सौरभ यादव गौराबादशाहपुर के कबिरुद्दीनपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने अपने गांव में कोच अशोक सोनकर द्वारा संचालित ज्ञान कुश्ती केंद्र से प्रशिक्षण पाकर यह मुकाम हासिल किया है। अशोक कुमार सोनकर के नेतृत्व में सौरभ यादव के अलावा सूरज सोनकर, प्रदीप यादव, किशन यादव, मोहम्मद अकबर, कौशल कुमार पहलवान का एक दल रविवार को समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह से उनके आवास पर मिला। उन्होंने सौरभ के साथ सभी को सम्मानित किया। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.