गोरखपुर, जुलाई 26 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव क्षेत्र के डाड़ी रावत गांव निवासी अभिषेक साहनी ने थाईलैंड के पट्टाया में आयोजित प्रथम एशियन आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में 74 किलोग्राम भार वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। 24 से 26 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन किया और सभी मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा शान से लहराया। अभिषेक रमेश साहनी के पुत्र हैं। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय कोच नसीरुद्दीन, दादा सेवानिवृत्त कैप्टन रामानंद साहनी, नायब सूबेदार राम कौशल, परिवार और शुभचिंतकों को दिया। यह भी पढ़ें- अमरोहा के खुरशीद ने जीता मिस्टर एशिया का स्वर्ण पदक उनकी इस उपलब्धि पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवाजी...