थाईलैंड में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज
बिजनौर, सितम्बर 6 -- विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी ने थाईलैंड में 45 हजार रूपए महीने की नौकरी और वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर एक युवक से एक लाख 40 हजार रूपए हड़प लिए। देहरादून निवासी गुलजार पुत्र बाबू निवासी देहरादून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा वर्ष 2024 में बेरोजगार था। इसी दौरान उसकी मुलाकात दिलशाद निवासी शेरकोट से हुई। आरोपी ने उसे बताया कि वह लोगों को थाईलैंड या अन्य देशों में वर्क परमिट पर भेजता है, जहां 45 हजार रूपए महीना और खाना-पीना, रहने की सुविधा मिलेगी। पीड़ित के अनुसार आरोपी की बातों में आकर उसने 10 फीसदी ब्याज पर 1.40 लाख रुपये लेकर नकद और ऑनलाइन माध्यम से आरोपी को दे दिए। आरोप है कि रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.