जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- कदमा की कलाकार सुमन प्रसाद ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में भारत का प्रतिनिधित्व कर झारखंड का नाम रोशन किया। 30 मार्च से 1 अप्रैल तक तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी इंडियन गॉड्स एंड इंडियन गॉडेसिस विषय पर हुई। सुमन प्रसाद ने अपनी दो विशेष कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। पहली कृति अनंता ऐश्वर्या में भगवान गणेश के माध्यम से समृद्धि, ज्ञान और दिव्यता को दर्शाया गया। दूसरी कृति समाधि भगवान शिव पर आधारित रही, जिसमें ध्यान और आंतरिक शांति का चित्रण किया गया। उनकी दोनों कृतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। सुमन फ्लेमिन आर्ट की संस्थापक हैं और सैकड़ों भित्ति चित्र बनाकर हजारों विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे चुकी हैं। उनकी कला की सराहना अभिनेता सोनू सूद, नेहा धूपिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके ह...