थाईलैंड जाने वालों के लिए अहम खबर, अगली ट्रिप से पहले करवाना पड़ सकता है यह काम
नई दिल्ली, मई 2 -- पिछले कुछ समय से भारतीयों के लिए थाईलैंड एक बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में उभरा है। हर साल लाखों की संख्या में भारतीय यहां जाते हैं। लेकिन अब थाई सरकार द्वारा उठाए जा रहे एक कदम से लोगों को परेशानी हो सकती है। थाई स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से बताया गया है कि सरकार अब आने वाले पर्यटकों से अनिवार्य स्वास्थ्य बीमा की मांग शुरू कर सकती है। इस कदम से विदेशी पर्यटकों के बकाया इलाज के खर्च से थाई स्वास्थ्य प्रणाली को बचाया जा सकेगा। थाईलैंड के स्थानीय अखबरा नेशन थाईलैंड की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री पट्टाना प्रोम्फाट ने थाई स्वास्थ्य प्रणाली को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए इस कदम की वकालत की। उन्होंने कहा, "सरकार द्वारा इस कदम पर विचार किया जा रहा है। इसके जरिए थाई स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.