गया, मार्च 6 -- महाबोधि मंदिर में थाईलैंड के उपप्रधानमंत्री बावर्नसाक उवानो ने अपने तीन दिवसीय बोधगया प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को भी विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा कर श्रद्धापूर्वक चीवर अर्पित किया। इस दौरान उनके साथ थाईलैंड से आए आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद उपप्रधानमंत्री रॉयल थाई मठ में आयोजित दीक्षा समारोह में शामिल हुए। यहां 93 नवदीक्षित बौद्ध भिक्षुओं के लिए धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भिक्षुओं को चीवरदान किया तथा संघदान में भाग लेकर बौद्ध परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इसके बाद उप प्रधानमंत्री ने बोधगया प्रखंड के बकरौर गांव स्थित ऐतिहासिक सुजाता स्तूप का भी भ्रमण किया और वहां की धार्मिक व ...