गया, मार्च 5 -- थाइलैंड के उप प्रधानमंत्री बावर्नसाक उवानो अपने आधिकारिक तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ बोधगया पहुंचे। गया हवाई अड्डा पर थाई एयरवेज की नियमित उड़ान से पहुंचे उप प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट के पोर्टिको में गया पुलिस की ओर से सिटी एसपी कोटा किरण कुमार की मौजूदगी में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वे सड़क मार्ग से सीधे बोधगया पहुंचे। होटल में कुछ देर विश्राम के बाद उप प्रधानमंत्री प्रतिनिधिमंडल के साथ विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान बुद्ध को नमन किया। इसके बाद पवित्र बोधिवृक्ष का दर्शन किया और कुछ समय ध्यान व साधना में बिताया। मंदिर के वरीय पुजारी भिक्षु डॉ. दीनानंद, भिक्षु चालिंदा सहित अन्य भिक्षुओं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.