नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- Thailand and Cambodia armies Comparison: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शांति समझौता कराए जाने के बीच दोनों देशों के बीच शांति स्थापित हो गई थी लेकिन दुश्मनी की आग नहीं बुझी थी। उसी आग में एक बार फिर से भड़कते हुए सोमवार सुबह थाईलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर दी है। दरअसल, शांति समझौते के बाद यह विवाद तब भड़क गया, जब कुछ समय पहले एक थाई सैनिक बारूदी सुरंग की चपेट में आकर घायल हो गया। थाईलैंड का आरोप है कि कंबोडिया ने नई बारूदी सुरंगे बिछाई हैं,और सीमा पर लगातार हथियार एकत्र कर रहा है। हालांकि कंबोडिया ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच में दो प्राचीन शिव मंदिर को लेकर विवाद है। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.