थाईबॉक्सिंग में सोनभद्र के खिलाड़ियों ने 16 पदक जीते
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में चार से छह सितंबर तक आयोजित आठवीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में सोनभद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण, सात रजत और एक कांस्य समेत कुल 16 पदक जीतकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों के 453 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिले के खिलाड़ी राशि, गौरांग सिंह, वैभव सिंह रघुवंशी, अंश, दर्शवीर सिंह, कृष्णा, हर्षित यादव, तौसीफ आलम और हर्षवर्धन सिंह तंवर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं सशिका गौतम, आदित्य दुबे, दिव्यांश मिश्रा, श्यामनारायण, ससीकांत और आयुष कुमार ने रजत पदक जीते। हर्ष प्रकाश सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.