नई दिल्ली, मार्च 28 -- गांव में रहने वाले सामान्य लोग आज भी हवाई जहाज में यात्रा करने का सपना देखते हैं और फिर विदेश यात्रा पर जाने के लिए तो सभी हिम्मत भी नहीं जुटा पाते। लेकिन उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक किसान ने थाइलैंड की यात्रा करने के लिए अपना निजी हेलिकॉप्टर ही खरीद लिया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उसकी जमीन का अधिग्रहण किया गया था और बदले में 15 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला था। यह दावा एक मजदूरों के ठेकेदार शिवम प्रजापति ने किया है।थाईलैंड जाएगा किसान रिपोर्ट में बताया गया कि भूमि अधिग्रहण के बाद मिले मुआवजे की रकम ने कई लोगों की किस्मत ही बदलकर रख दी। अब लोग इस पैसे से अपनी सारी इच्छाएं पूरी कर लेना चाहते हैं। 26 साल के बनवारी बास ने कहा कि सरकार से जो पैसा मिला है उससे वह अपने परिवार को...