कौशाम्बी, मई 4 -- मकान की पुताई के लिए खोदाई करते वक्त मिट्टी का ढूहा ढहने से मौत का शिकार हुईं चक थांभा निवासी मां-बेटी के शव का सोमवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरा गांव चीत्कारों से गूंजता रहा। सबकी आंखों में आंसू नजर आए। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक थांभा निवासी लल्लू की 34 वर्षीय पत्नी गीता देवी रविवार सुबह अपनी नौ साल की बेटी अंकिता, 11 साल के बेटे अमित, पड़ोसी नोखेलाल लोधी की 42 वर्षीय पत्नी उत्तरा देवी और जीतलाल सरोज की 45 वर्षीय पत्नी जितिया देवी के साथ गांव में प्राइमरी स्कूल के समीप बने तालाब में मिट्टी की खोदाई करने गई थी। यह भी पढ़ें- पति ने उत्तरा को दी मुखाग्नि, गमगीन रहा माहौल इस मिट्टी से घर की दीवार और चूल्हे की पोताई करनी थी। खोदाई के कारण वहां सुरंग सी बन गई थी। महिलाएं-बच्चे उसी में घुसते च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.