थल सैनिक कैंप में आशुतोष ने जीता चैंपियनशिप का खिताब
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय के 32 बिहार बटालियन एनसीसी के अंडर ऑफिसर आशुतोष कुमार ने प्रतिष्ठित अंतर-निदेशालय थल सैनिक कैंप (टीएससी) 2026 में बिहार और झारखंड निदेशालय का नाम रोशन किया है। दिल्ली कैंट स्थित डीजी एनसीसी कैंप में आयोजित प्रतियोगिता के जजिंग डिस्टेंस एंड फील्ड सिग्नल्स (जेडी एंड एफएस) इवेंट में आशुतोष ने पूरे निदेशालय में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन का खिताब जीता।आशुतोष ने देश के 17 निदेशालयों के बीच बिहार और झारखंड निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया। एनसीसी के सबसे कठिन शिविरों में शामिल थल सैनिक कैंप के लिए कैडेटों का चयन इंटर-बटालियन, इंटर-ग्रुप और इंटर-डायरेक्टरेट स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद किया जाता है। देशभर के चुनिंदा कैडेटों के बीच मुकाबले में आशुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.