बरेली, मई 11 -- भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा थल सेना के सहयोग से रविवार को संडे ऑन साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल विथ इंडियन आर्म्ड फोर्सेस थीम पर साइकिल रैली निकाली गई। ‎रैली का शुभारंभ साई स्टेडियम से हुआ, जो धोपेश्वर नाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ चौक, कैंटोमेंट हॉस्पिटल, ऑफिसर मैस, अब्दुल हाफिज द्वार होते हुए जाट रेजीमेंट सेंटर स्टेडियम पर समाप्त हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ जाट रेजीमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर हरजीत पाल सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद वर्मा तथा साईं के केंद्र प्रभारी संदीप मोहन चौधरी ने किया। इस दौरान कुश्ती प्रशिक्षक नवीन बालियान, सेपकटाकरा प्रशिक्षक मीना कुमारी, उपेंद्र पाल, शुभम चौरसिया, अर्पित बाजपेयी समेत अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...