पिथौरागढ़, अप्रैल 26 -- अनिल कार्की, थल। थल-सातशिलिंग मोटर मार्ग में सड़क सुधारीकरण के लिए कटिंग की जा रही है। कटिंग के चलते सड़क संकरी हो चुकी है और सड़क में जगह-जगह कीचड़ हो गया है। कीचड़ के चलते आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन क्षेत्र में हुई हल्की बारिश से सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई। सुबह एक कैंटर वाहन कीचड़ में फंस गया। कैंटर के कीचड़ में फंसने से करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। लोगों को कैंटर के निकलने का इंतजार करना पड़ा। वहीं लोनिवि पिथौरागढ़ के अवर अभियंता मुकेश जुकरिया ने बताया कि उन्होंने कार्यदायी संस्था को संकरी जगह पर पत्थर भरकर उसे दुरस्त करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...