पिथौरागढ़, अप्रैल 12 -- थल। व्यापार मण्डल की ओर से थल मेला स्थल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित सत्याल, महामंत्री अनिल सिंह, सचिव प्रथम बिष्ट, उपाध्यक्ष राजा जोशी, उपसचिव अमन सत्याल, कोषाध्यक्ष भानु सत्याल ने मेला स्थल, रामगंगा नदी के किनारे व पीपल वृक्ष के समीप साफ सफाई कर मैदान को समतल किया। इस दौरान स्वच्छता अभियान में सप्त ऋषि अखाड़ा के महामंडलेश्वर हरीशंकर भट्ट, गोविंद दास 1008, भास्कर भट्ट, नवीन भट्ट ने भी अपना सहयोग दिया। अध्यक्ष सत्याल ने कहा की वैशाखी मेले को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। कहा बाहर से आने वाले सभी व्यापारियों का स्वागत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.