थल में छात्रों ने रैली निकाल नशे के दुष्परिणाम बताए
पिथौरागढ़, मई 9 -- अनिल कार्की, थल। नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरि दत्त पंत इंटर कॉलेज के छात्रों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। शनिवार को प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बाजार के विभिन्न हिस्सों में रैली निकालर आमजन को नशे के दुष्परिणाम बताए और जीवन में नशे से दूर रहने की अपील की। बाद में छात्रों के बीच नशा मुक्ति विषय पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हितेश कुमार प्रथम, दीपक चंद द्वितीय व सीनियर वर्ग में हिमांशु सिंह प्रथम और हिमांशु उपाध्याय द्वितीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हितेश कुमार, लक्ष्मण कुमार और सीनियर वर्ग में नरेंद्र कुमार, नीरज कुमार ने बाजी मारी। यहां शिक्षक भरत सिंह कालाकोटी, लालू राम, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.