देहरादून, अप्रैल 1 -- पौड़ी। थलीसैंण पुलिस टीम ने बीरोंखाल मार्ग पर गैस गोदाम झडपाली रोड के पास एक व्यक्ति से करीब 2 पेटी अवैध शराब बरामद की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी रवींद्र नेगी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम हर दिन प्रभावी चेकिंग कर रही है। चेकिंग के दौरान टीम ने शराब 48 पव्वे और 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के बरामद किए। जिस पर आरोपी कुलदीप सिंह निवासी झडपाली के विरुद्ध आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। टीम में धनपाल सिंह व जसवंत सिंह भी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.