देहरादून, सितम्बर 29 -- पौड़ी। राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में मंगलवार को छात्र संघ चुनावों को लेकर सुबह से ही छात्र वोट देने के लिए लाइन में लगने शुरू हो गए। कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष और अन्य सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में है। मतदान के लिए यहां एक बूथ बनाया गया है। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। 9 बजे तक 61 छात्रों ने वोट डाल दिया था। छात्र संघ चुनावों को लेकर परिसर में शांति एवं सुरक्षा को लेकर थलीसैंण से पुलिस बल भी तैनात है। वहीं प्रशासन से पर्यवेक्षक भी छात्र संघ चुनावों पर नजर रख रहे हैं। यह भी पढ़ें- Nainital News: आमसभा: बेतालघाट में छात्रसंघ प्रत्याशियों ने रखे विचार यह भी पढ़ें- Dehradun News: एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी पूरी, आज मतदान यह भी पढ़ें- Rishikesh News: डोईवाला में 1359 मतदाता बनायेंगे छात्रसंघ...