थलीसैंण उपजिला चिकित्सालय का तेजी से चल रहा निर्माण कार्य : सीएमओ
देहरादून, जुलाई 19 -- पौड़ी। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए थलीसैंण में उपजिला चिकित्सालय का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत यहां दो ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट संचालित हैं, जबकि सात नयी इकाइयों का निर्माण कार्य जारी है। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री स्थापित की जा रही है, प्रशासन का दावा है कि इन सुविधाओं से रोगों की वैज्ञानिक एवं समयबद्ध जांच की सुविधा और अधिक सुदृढ़ होगी। सीएमओ डॉ. शिवमोहन शुक्ला ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जिले के 151 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रूप में विकसित किया गया है। इन केंद्रों पर सामान्य उपचार के साथ-साथ गैर-संचारी रोगों, क्षय रोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.