थलवारा में जीजा ने साले पर किया चाकू से वार
दरभंगा, जून 9 -- संजय लाला,दरभंगा। एपीएम थाना क्षेत्र के थलवारा रेलवे गुमटी के पास सोमवार की शाम चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे डीएमसीएच पहुंचाया गया। इमरजेंसी विभाग में उसका इलाज चल रहा है। जख्मी रतनपुरा निवासी गुलफान खान का पुत्र मो. साहिल (22) बताया जाता है। साहिल की मां शबनम परवीन ने बताया कि उनकी बेटी की शादी गांव के ही मुबारक से हुई थी। वह उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इसे लेकर उसके खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया गया था। शबनम परवीन के अनुसार सुलह कराने के लिए दोनों पक्षों को सोमवार को बुलाया गया था। मुबारक अकेले पहुंचा था। इस वजह से उसे अन्य परिजनों को लाने को कहा गया। साहिल की मां शबनम परवीन ने आरोप लगाया कि घर लौटने के दौरान मुबारक ने अजय नाम के लड़के के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.