थलपति विजय ने हिंदू मंदिरों में लागू कर दिया नया नियम, लागू करवाने में हैं बहुत सारी चुनौतियां
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- तमिलनाडु में थलपति विजय की सरकार ने हिंदू मंदिरों को लेकर एक बड़ा आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की नेतृत्व वाली TVK सरकार ने मंदिरों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। अब लोगों को मंदिर परिसर में एंट्री से पहले अपना फोन बाहर ही जमा करना होगा। हालांकि विजय ने यह आदेश जारी तो कर दिया है, लेकिन अब असल परीक्षा इसे लागू करवाने की होगी। विजय सरकार का कहना है कि मंदिरों में शांति वापस लौटाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। सरकार के मुताबिक मंदिर में रील बनाने के चक्कर में परिसर का आध्यात्मिक माहौल खराब हो रहा था और इसीलिए स्मार्टफोन पर रोक लगाने से यह दिक्कत दूर हो सकती है। हालांकि 52 बड़े मंदिरों में लागू हुए इस फैसले के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या सिर्फ फोन जमा कराने से मंदिरों में शांति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.