नई दिल्ली, जुलाई 31 -- Thalapathy Vijay: अभिनेता से नेता और फिर सीएम बने थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को कर्नाटक में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यह पूरा विवाद कर्नाटक और तमिलनाडु की बीच बरसों से चले आ रहे कावेरी नदी जल विवाद को लेकर हुआ है। पिछले हफ्ते थियेटर्स में रिलीज हुई थलपति विजय की इस फिल्म का कर्नाटक में कुछ 'कन्नड़ समूहों' ने विरोध किया है। इसके बाद थियेटर्स ने फिल्म की स्क्रीनिंग को रद्द कर दिया है। कन्नड़ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकेदातू बांध परियोजना पर तमिलनाडु सीएम के रुख को देखने के बाद कर्नाटक के कई इलाकों में उनकी फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कई समूहों ने थियेटर के बाहर लगे पोस्टर्स को निकाल कर फाड़ दिया। इसके बाद थियटर मालिकों ने भी स्वेच्छा और डर की वजह से फिल्म की स्क्रीनिंग को रोक दिया।...