नई दिल्ली, अगस्त 20 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पूर्व अभिनेता विजय थलपति के बेटे जेसन संजय बतौर निर्देशक फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म 'सिग्मा' (Sigma) को लेकर लंबे समय से चर्चा है। फिल्म पहले 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है। निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। हालांकि, रिलीज टालने की वजह का खुलासा नहीं किया गया है।अब कब रिलीज होगी फिल्म? लाइका प्रोडक्शंस ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी नई रिलीज डेट की घोषणा की है। जेसन संजय ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में फिल्म के लीड एक्टर संदीप किशन नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया, '2 अक्टूबर की तारीख अपने कैलेंडर में मार्क कर लीजिए। ...