चाईबासा, जनवरी 14 -- गुवा, संवाददाता। 13 जनवरी 2026 को राजीव रंजन, कमांडेंट 26वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दिशा-निर्देशन में ग्राम थलकोबाद में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का नेतृत्व डॉ. ऋषभ शेखर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी 26वीं बटालियन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुबीर कुमार मंडल, सहायक कमांडेंट (समवाय अधिकारी) ई/26वीं बटालियन सीआरपीएफ के नेतृत्व में सीआरपीएफ की टीम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। कैंप के दौरान ग्राम थलकोबाद एवं दुबेंदरी के जरूरतमंद ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विकास होंहागा (मुंडा) एवं चंपई किस्कू (सिविल पुलिस) की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.